
पंजाब भर मे गांव के सरपंचो व पंचो ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया बडा ऐलान
कल करेगे मुख्यमंत्री मान की कोठी का घेराव
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब भर मे गांव के सरपंचो व पंचों ने वेतन संबंधी मांगो को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ बडा ऐलान किया है। जानकार सूत्रो से पता चला है कि कल यानि 27 सितंबर को पूरे पंजाब भर के सभी पंच व सरपंच अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का घेराव करेंगे। धरने का कारण पंचों व सरपंचों को मिलने वाले वेतन संबंधी है। बताया जा रहा है कि चुनावों से पहले उन्हें तनख्वाह देने का ऐलान किया था लेकिन 6 महीने बीत जाने के बावजूद भी उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है।






















