
पंजाब भर पेट्रोल डीजल को लेकर आ रही है बडी खबर सामने
एक सप्ताह तक लोगो को करना पड सकता है भारी किल्लत का सामना, पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रदेश भर में 22 फरवरी को उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत से जूझना होगा। अगस्त 2017 के बाद डीलर मार्जिन में बढ़ोतरी न किए जाने से खफा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, पंजाब (पीपीडीएपी) ने 22 फरवरी को पंजाब भर में पेट्रोल-डीजल की बिक्री बंद रखने की घोषणा की है। क्योंकि पंजाब पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 15 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर तेल कंपनियों से पेट्रोल और डीजल की खरीद नहीं करने सहित 22 को तेल बिक्री नहीं करने का ऐलान किया है अर्थात पंजाब भर के पेट्रोल पंप 22 फरवरी को बंद रहेंगे।
संगठन के प्रवक्ता मोंटी गुरमीत सहगल ने कहा कि अब यह तय हो गया है प्रदेश भर के पेट्रोलियम डीलर 15 फरवरी को नो परचेस डे रखेंगे और तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी नहीं करेंगे। इसके बाद 22 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एसोसिएशन किसान यूनियनों के 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन करेगी।
चेयरमैन सचदेवा ने कहा कि डीलर एसोसिएशन द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर कई बार केंद्र सरकार को मांग पत्र देने सहित धरने प्रदर्शन एवं पेट्रोल पंप बंद कर हड़ताल पर जाने संबंधी दी गई चेतावनी का सरकार की सेहत पर कोई असर ना होता देख अब डीलर एसोसिएशन और पर की लड़ाई लडऩे का मन बना लिया है जिसके चलते 15 फरवरी को डीलर्स एसोसिएशन द्वारा पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल कंपनियों से तेल की खरीद व 22 फरवरी को बिक्री पूर्ण तौर पर बंद की जाएगी । उन्होंने कहा 15 फरवरी को पैट्रोल पंपों पर मौजूद तेल के स्टॉक की बिक्री तो की जाएगी लेकिन 16 फरवरी को पेट्रोल पंप पूर्ण तौर पर पंप बंद रहेंग






















