
पंजाब फिर गोलियों की गूंज से दहला
अमृतसर में दिनदहाडे चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता): पंजाब मे कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। बडी खबर अमृतसर से आ रही है जहां दिनदहाड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जानकार सूत्रों के हवाले से पता चला है कि प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ जिसमे गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई हेै जबकि दो घायल बताये जा रहे है। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।























