
पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान की हुई घोषणा
इन्हे तुंरत प्रभाव से नियुक्त किया गया गया प्रदेश यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष
चंडीगढ़, 12 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान की घोषणा कर दी गई है। मोहित मोहिंद्रा को तुरंत प्रभाव से पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए इसकी घोषणा की। इससे पहले पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव हुए थे और अब पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हुए पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनावों में मोहित मोहिंद्रा को प्रधान चुना गया था। इस चुनाव में मोहित मोहिंद्रा को 2,40,600 वोट मिले थे।





















