
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू किसानो के हक मे उतरे
आज होगे मीडिया से रूबरू
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान आंदोलन का आज छठा दिन है दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इसी बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू किसानों के हक में उतर आए हैं। किसानों के हक में आज वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले भी वे किसानों के हक में बयान जारी कर चुके हैं, लेकिन इसमें उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ही घेरा था और हरियाणा पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग रखी थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ”दोपहर 12.15 बजे अपने निवास स्थान पटियाला, 26 यादविन्द्रा कॉलोनी, माल रोड पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा! किसान मुद्दों पर इस सम्मेलन के लिए सभी आमंत्रित।
आपको बता दें कि इससे पहले भी बीते दिनों नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों के हक में ट्वीट किया था। इस दौरान उन्होंने किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा की का रही कार्रवाई की निंदा की थी और सरकार पर सवाल उठाए थे।





















