
पंजाब पुलिस ने साले की हत्या करने वाले जीजा को दबोचा
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस ने कुराली मे 18 जुलाई को पति-पत्नी के विवाद में साले की हत्या के मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीजा सिमरजीत सिंह गांव पपराली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल चाकू और कार बरामद कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 18 जुलाई को गांव रतनगढ़ सिंबल निवासी चन्नप्रीत सिंह की सिमरजीत सिंह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी सिमरजीत सिंह फरार चल रहा था। आरोपी ने बताया कि वह पगड़ी उतारने से नाराज था। इसका बदला लेने के लिए ही यह वारदात की है।






















