
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के शूटर को दबोचा
चंडीगढ़, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब की अमृतसर पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के शूटर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। यह शूटर जहां पंजाब में सरगर्म था, वहीं दिल्ली-हरियाणा में भी इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। शूटर की पहचान दीपक राठी उर्फ ढीलो उर्फ परवेश हरियाणवी निवासी बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। अमृतसर पुलिस आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल करके उसे पंजाब लाई है।























