
पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल के आतंकियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल BKI के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राज्य में टारगेट किलिंग करने का काम सौंपा गया था।जिनके कब्जे से 2 पिस्तौलें, 3 मैग्जीन, 11 कारतूस बरामद हुए। तीनों आरोपी खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के करीबी हैं। उसी के द्वारा उन्हें हरबीर सिंह और नवरूप सिंह ने टारगेट किलिंग को लेकर निशाने बताए हुए थे। आरोपियों के रडार पर कई प्रमुख लोग थे, वारदात से पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
डी.जी.पी. ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आतंकियों को राज्य में दहशत फैलाने के लिए टारगेट किलिंग करने के लिए कहा गया था जो बहुत जल्द वारदात को अंजाम देने वाले थे। एस.एस.पी. अमृतसर सतिंद्र सिंह ने बताया कि हरप्रीत हैप्पी राज्य की युवा पीढ़ी को कट्टरपंथी बनाकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की सिखलाई देता है।





















