
पंजाब पुलिस द्वारा राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों व समर्थकों के संदिग्ध ठिकानों पर की बडी छापेमारी
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टर व आतंकवादी गठजोड़ के विरुद्ध बड़े स्तर पर बडी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों/सरगर्म समर्थकों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में गैंगस्टरों के साथियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के आवासों और अन्य ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली गई।
विशेष डी.जी.पी. अॢपत शुक्ला ने बताया कि सभी सी.पी./एस.एस.पी. को निर्देश दिए थे कि वह इस ऑप्रेशन, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों, गैंगस्टरों और भारत एवं विदेशों में स्थित नशा तस्करों के आपसी गठजोड़ को पर्दाफाश करना था, जिसे सफल बनाने के लिए इंस्पैक्टरों/सब-इंस्पैक्टरों के नेतृत्व में मजबूत पुलिस टीमें तैनात करें।





















