पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा की गिफ्तारी को लेकर तरुण चुग का बडा बयान
चडीगढ, 6 मई (विश्व वार्ता) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा है की प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को शुक्रवार सुबह दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान से गिरफ्तार करने की कार्रवाई अति निंदनीय है। आम आदमी पार्टी की सरकार का यह रवैया सविधान में मिली अभिवक्ति की आजादी पर बड़ा हमला है। अपने राजनितिक आका अरविन्द केजरीवाल के इशारों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस का दुरूपयोग शुरू कर दिया है,यह देश के संघीय ढांचे पर चोट करने वाला है।
चुग ने कहा कि पंजाब पुलिस ने तेजिंदर बग्गा को पटका और दस्तार पहनने की भी अनुमति नहीं दी, यह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। सविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक अधिकारों पर आम आदमी पार्टी किस प्रकार कुठाराघात कर रही है, इस घटना ने साबित कर दिया है। पंजाब पुलिस ने सिख मर्यादायों का अपमान किया है। केजरीवाल दिल्ली में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ हिसाब चुकता करने के लिए पंजाब पुलिस का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। चुग ने कहा, “यह केजरीवाल का एक आपराधिक कृत्य है, जिसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी भूमिका निभा रहे हैं।”
आप सरकार द्वारा किए गए चुनावी वादों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, केजरीवाल और मान दोनों पंजाब में आप सरकार की निराशाजनक विफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए शर्मनाक कृत्यों का सहारा ले रहे हैं।चुघ ने कहा की अपने घर में सो रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए 50 पुलिसकर्मियों को भेजना भगवंत मान सरकार का शर्मनाक काम है।भगवंत मान ने यह इसलिए किया ताकि उनका राजनितिक आका खुश हो सके।