

पंजाब पुलिस द्वारा ट्रक से 38 किलो हेरोइन बरामद के बाद डीजीपी गौरव यादव का बडा बयान
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा नशे के पदार्थों के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के बीच पंजाब पुलिस ने गुजरात से ट्रक के टूलबॉक्स में छुपाकर लाई जा रही 38 किलो हेरोइन बरामद करने मे बडी सफलता प्राप्त की है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक कुलविंदर राम उर्फ किंडा और उसके साथी करावर निवासी सोमनाथ उर्फ बिट्टू सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक नंबर PB-®y-V- 6366 को भी जब्त कर लिया है। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता अनुसार राज्य को नशा मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा, जिसके लिए पंजाब पुलिस तनदेही से जुटी हुई है।
लुधियाना रेंज के आईजी सुरिंदर पाल सिंह परमार और एसएसपी भगीरथ मीणा ने मोहाली में प्रेस कांफ्रेंस दौरान बताया कि एक सूचना के आधार पर दूसरे राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने का धंधा करने वाला राजेश कुमार अपनेसाथी सोम नाथ और कुलविंदर किंडा एक ट्रक के जरिए हेरोइन लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने थाना नवांशहर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। उन्होंने बताया एसबीएस नगर के महलों बाईपास पर एक विशेष नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी दौरान जब पुलिस पार्टी ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक कुलविंदर किंडा ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पार्टी ने उसे और बिट्टू को काबू कर लिया और तिरपाल में लिपटे 38 किलो हेरोइन के टूलबॉक्स में छुपाए पैकेट बरामद कर लिए।





















