
पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी
अमृतपाल का साथी पापलप्रीत होशियारपुर से गिरफ्तार
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत को पंजाब पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने उसे होशियारपुर से पकड़ा है।
जालंधर से फरार होने के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था। इसके बाद होशियारपुर में दोनों ने अलग अलग रास्ते ले लिए थे। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पप्पलप्रीत सिंह भी तब उसी के साथ मौजूद था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस अब तक 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसके साथ ही 350 से ज्यादा लोगों को रिहा किया गया है। इसी बीच होशियारपुर पुलिस ने एनआरआई जसविंदर सिंह पांगली को पकड़ लिया। लेकिन सबूतों के अभाव में कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया।
बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल का करीबी है। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अमृतपाल से जुड़ी कई बड़ी जानकारी मिल सकती हैं।























