
पंजाब पुलिस के हवलदार पर तलवारों से हमला
गंभीर रूप से घायल हवलदार ने अस्पताल मे तोडा दम, हत्या से इलाके मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़ 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता): पंजाब के खन्ना से बडी खबर सामने आ रही है जहां एक पंजाब पुलिस के हवलदार पर कुछ व्यक्तियों द्वारा तलवारों से हमला कर हवलदार को मौत के घाट उतार दिया। जिस कारण इलाके मे डर व दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके 2 को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि घटना 2 दिन पहले की है। यहां गांव होल में 3 व्यक्तियों ने तलवारों से पंजाब पुलिस के हवलदार सुखविंदर सिंह पर हमला किया था। इस हमले दौरान सुखविंदर सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
गत दिवस सुखविंदर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























