
पंजाब पुलिस के सिपाही गुरजीत सिंह को मिला बहादुरी का ईनाम
एएसआई के पद पर किया पदोन्नत, पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) 20 लाख की फिरौती मांगने वाले मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल होने के बावजूद 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले मुख्य सिपाही गुरजीत सिंह को डीजीपी गौरव यादव ने प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें मुख्य सिपाही रैंक से एएसआई रैंक पर पदोन्नत किया।
जानकारी के लिए बतां दे कि पिछले वर्ष 22 दिसंबर 2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मजीठा रोड, अमृतसर के क्षेत्र में युवकों द्वारा एक व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी है। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान गनमैन मुख्य कांस्टेबल गुरजीत सिंह को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। लेकिन घायल होने के बावजूद उन्होंने बहादुरी से मुकाबला किया और जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अमर कुमार उर्फ भुंडा को दाहिनी जांघ पर चोट लगी। पुलिस पार्टी ने आरोपी अमर कुमार उर्फ भुंडी और उसके दूसरे साथी अजय भलवान उर्फ अजय बोसेर को 32 बोर की 02 पिस्तौल और 08 राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।























