
पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुए बंबीहा गैंग के सदस्य ने किया आत्मसमर्पण
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) गत दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ् से चकमा देकर फरार हुआ बंबीहा गैंग का सदस्य सुरिंदर उर्फ बिल्ला ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुरिंदर उर्फ बिल्ला जो कि 4 दिन पहले स्थानीय गुरु गोबिंद मेडिकल अस्पताल से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
आपको बता दें कि उसके फरार हो जाने के मामले में करीब 6 पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया गया था और पुलिस द्वारा उसकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही थी।
इसके चलते आज उसने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस पार्टी द्वारा उक्त आरोपी और उसके साथी निवासी जीवन नगर कोटकपूरा को पुलिस मुकाबले के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इन पर आरोप है कि इन्होंने जैतो के एक व्यापारी से लाखों की फिरौती मांगी थी और फिर दहशत फैलाने के लिए जैतो में फायरिंग कर फरार हो गए थे। इनकी तलाश उस समय से सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा की जा रही थी।























