
पंजाब पुलिस की केंद्रीय एंजेसी के साथ संयुक्त अभियान मे बडी सफलता
शिवसेना नेता पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को दबोचा
पंजाब डीजीपी ने दी जानकारी
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब पुलिस को पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। जब बटाला में शिवसेना नेता पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले से गिरफ्तार करने के बाद बटाला में गोलीबारी की घटना को सुलझा लिया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल से भूटान भागने की तैयारी में था। पुलिस उसके अन्य साथियों को पकडऩे के लिए छापेमारीकर रही है। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
उन्होंने बताया कि उस पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया है जिसे विदेश से हैंडल किया जा रहा था। मनी ट्रेल स्थापित करने के लिए वित्तीय जांच चल रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर फोकस कर रही है। वहीं डीजीपी का कहना है कि पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि उस पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया है जिसे विदेश से हैंडल किया जा रहा था। मनी ट्रेल स्थापित करने के लिए वित्तीय जांच चल रही है।























