
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने नाकाम की पंजाब को दहलाने की कोशिश
आई.एस.आई. से संबंधित गिरोह को दबोचा, पंजाब डीजीपी ने दी जानकारी
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोहाली पुलिस की मदद से आई.एस.आई. से संबंधित आतंकी गिरोह को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।
डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, “हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा गैंग से जुड़े 6 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोषियों ने अप्रेल 2023 में पटियाला में दोहरे हत्या को अंजाम दिया था, तब से ये गिरोह फरार चल रहा था। शुरूआती जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार आरोपी भी पंजाब में हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।























