
पंजाब पुलिस का नशे पर बडा प्रहार
नकली एंबुलेंस द्वारा किया जा रहा है था नशे का व्यापार, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले मे आज पुलिस ने नशे पर बडा प्रहार करत हुए नशा सप्लाई करने का हेैरतअंगेज मामला पकडा। एक नकली एंबुलेंस व नकली मरीज बनाकर एंबुलेस से नशे के व्यापार का भांडाफोड किया है।
जानकारी अनुसार पता चला है कि दप्पड़ टोल प्लाजा के पास पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान यह एंबुलैंस और तीन आरोपी पकड़े हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 किलो अफीम के अलावा चंडीगढ़ नंबर की एक मारुति वैन बरामद की है। मोहाली पुलिस के एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया है कि एक विशेष अभियान तहत एक एंबुलेंस वैन अंबाला की तरफ से आ रही थी। इसे चैकिंग के लिए रोका गया। इसमें एक व्यक्ति मरीज की तरह स्ट्रेचर पर लेटा हुआ था। मरीज बन कर लेटे व्यक्ति के सिर के नीचे रखे तकिए को चैक किया गया। इसमें 8 किलो अफीम बरामद हुई। इसके चलते तीनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। थाना लालडू में यह केस दर्ज हुआ है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























