• Latest
  • Trending
पंजाब ने पहली बार शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले छह अन्य शहीदों को याद किया-मुख्यमंत्री

पंजाब ने पहली बार शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले छह अन्य शहीदों को याद किया-मुख्यमंत्री

3 years ago
ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

1 hour ago
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਵਿੱਚ ‘Ropuiliani Tribal Freedom Fighters Museum’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਵਿੱਚ ‘Ropuiliani Tribal Freedom Fighters Museum’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

1 hour ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,835 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,835 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ

1 hour ago
ਹਰਿਆਣਾ : ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 4 ਜੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ

ਹਰਿਆਣਾ : ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 4 ਜੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ

1 hour ago
ਆਂਧਰਾ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਭਿਆਨਕ ਚੱਕਰਵਾਤੀ ਤੂਫ਼ਾਨ ਦਾ ਖ਼ਤਰਾ; 17 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਟਕਰਾਉਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

ਆਂਧਰਾ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਭਿਆਨਕ ਚੱਕਰਵਾਤੀ ਤੂਫ਼ਾਨ ਦਾ ਖ਼ਤਰਾ; 17 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਟਕਰਾਉਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

1 hour ago
5th ODI : ਭਾਰਤ ਨੇ ਆਖਰੀ ਵਨਡੇ ਵਿੱਚ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ 22 ਦੌੜਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ ; 3-1 ਨਾਲ ਜਿੱਤੀ ਵਨਡੇ ਸੀਰੀਜ਼

5th ODI : ਭਾਰਤ ਨੇ ਆਖਰੀ ਵਨਡੇ ਵਿੱਚ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ 22 ਦੌੜਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ ; 3-1 ਨਾਲ ਜਿੱਤੀ ਵਨਡੇ ਸੀਰੀਜ਼

2 hours ago
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ‘ਜਨਜਾਤੀਯ ਗੌਰਵ ਦਿਵਸ’ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਬਿਰਸਾ ਮੁੰਡਾ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ‘ਜਨਜਾਤੀਯ ਗੌਰਵ ਦਿਵਸ’ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਬਿਰਸਾ ਮੁੰਡਾ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ

2 hours ago
Big Breaking : ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking : ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

2 hours ago
Punjab: ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰਨਾਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਐਂਟਰੀ ਲਈ ਚਾਰ ਮੈਂਬਰੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗਠਿਤ

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰਨਾਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਐਂਟਰੀ ਲਈ ਚਾਰ ਮੈਂਬਰੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗਠਿਤ

3 hours ago
Punjab: ਰਾਜਸਥਾਨ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ ਬਲਾਸਟ ਮਾਮਲਾ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਮੁਟਿਆਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

Punjab: ਰਾਜਸਥਾਨ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ ਬਲਾਸਟ ਮਾਮਲਾ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਮੁਟਿਆਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

3 hours ago
Punjab: ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਿਆ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ

Punjab: ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਿਆ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ

4 hours ago
Punjab: ਚਿਤਕਾਰਾ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

Punjab: ਚਿਤਕਾਰਾ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

4 hours ago
Hindi News
English News
Sunday, November 15, 2026
No Result
View All Result
22 °c
Chandigarh
21 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
20 ° Thu
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

पंजाब ने पहली बार शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले छह अन्य शहीदों को याद किया-मुख्यमंत्री

November 16, 2023
in HINDI NEWS, हिन्दी न्यूज़
पंजाब ने पहली बार शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले छह अन्य शहीदों को याद किया-मुख्यमंत्री

पंजाब ने पहली बार शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले छह अन्य शहीदों को याद किया-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को पंजाब विरोधी ताकतों की सहायता प्राप्त नशा-आतंकवाद को मुँह तोड़ जवाब देने के लिए संकल्प लेने का न्योता

नौजवानों की असिमित ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार ने दृढ़ वचनबद्धता अभिव्यक्त की

पंजाब पुलिस में हरेक साल 2100 पद भरे जाएंगे

लुधियाना, 16 नवंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य को नशों की बीमारी से मुकम्मल तौर पर मुक्त करने के लिए समूह पंजाबियों को पंजाब विरोधी ताकतों की सहायता प्राप्त नशा-आतंकवाद को मुँह तोड़ जवाब देने का संकल्प लेने का न्योता दिया।
शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के मौके पर उनकी याद में आज पंजाब पुलिस द्वारा करवाई गई विशाल नशा विरोधी साइकिल रैली को झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले अपने संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पर शुरू से ही लुटेरे हमला करते रहे हैं, परन्तु पंजाबियों ने हमेशा ही इन हमलों का बहादुरी से मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को अब नशा-आतंकवाद के खि़लाफ़ जंग लडऩी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे फैलाने के लिए पंजाब विरोधी ताकतें फंड दे रही हैं, जो राज्य को पटरी से उतारना चाहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब नशों से मुक्त होगा जिसके लिए हरेक पंजाबी को प्रण लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की दुश्मन ताकतें नशेडिय़ों के तौर पर पंजाबियों को झूठा प्रचार करने के लिए तत्पर हैं, जिससे देश के सामने राज्य की गलत तस्वीर पेश की जा सके। उन्होंने कहा कि सदियों से पंजाब देश की खडग़भुजा रहा है और इसको देश का अन्न देने वाला राज्य कहा जाता है, परन्तु पंजाबियों के इस महान योगदान को दरकिनार करके कुछ राजनीतिक पार्टियाँ सच्चे सपूतों को नशेड़ी आरोप लगा कर घटिया प्रोपगंडा कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब पंजाब ने नशों के खि़लाफ़ आर-पार की लड़ाई शुरु कर दी है, जिसकी शुरुआत पवित्र शहर अमृतसर में श्री हरिमन्दर साहिब से अरदास करके की गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें पंजाब के शहीदों की गिनती करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि पंजाब के हरेक गाँव की मिट्टी पर इन नायकों के निशान हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती का जर्ऱा-जर्ऱा महान गुरू साहिबान, संतों- महापुरुषों, पीरों-पैगंबरों और शहीदों की चरण-छू प्राप्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को सख़्त मेहनत करने के जज़्बे का सौभाग्य हासिल है, जिस करके वह हरेक जगह अपना महत्व कायम कर लेते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने पर बड़ा ज़ोर दिया है, जिससे नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को खेल की तैयारी के लिए आगामी फंड दिए गए हैं, जिससे वह खेल मुकाबलों में उपलब्धियाँ हासिल कर सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी का नतीजा है कि पंजाबियों ने हाल ही में समाप्त हुई एशियन खेलों में 19 पदक जीते हैं, जोकि एशियाड की शुरुआत से अब तक जीते गए सबसे अधिक पदक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भली-भांति जानते हैं कि ‘खाली मन शैतान का घर होता है’, इसलिए नौजवानों को नौकरियाँ देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है, जिससे वह काम में लगे रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में हरेक साल 2100 पदों पर रेगुलर भर्ती के लिए विज्ञापन दिए जा रहे हैं, जिससे नौजवानों को सख़्त मेहनत करने और पुलिस अफ़सर बनने के लिए तैयारी करने की प्रेरणा मिलती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खि़लाफ़ बड़ी कार्यवाही शुरू की है और समग्लरों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस विशाल साइकिल रैली में हर वर्ग के लोग हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास पंजाब से सामाजिक बुराईयों का सफाया करके राज्य को अग्रणी बनाने के लिए लोगों की वचनबद्धता को दिखाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शुरुआत आने वाले समय में ‘रंगला पंजाब’ सृजन करने की ओर एक बड़ा कदम है।
इस ऐतिहासिक दिवस पर शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र दिवस पर देश की एकता, अखंडता और आपसी-भाईचारे को और मज़बूत करने का प्रण लेने से इस महान शहीद को सही मायनों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के मौके पर हर साल 16 नवंबर को गज़टिड छुट्टी घोषित की जा चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे शहीद की गौरवमई विरासत का प्रसार किया जा सकेगा, जिससे हमारी आने वाली पीढिय़ाँ उनके जीवन से प्रेरित हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान शहीद ने छोटी उम्र में ही अपने वतन को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से आज़ाद करवाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उन्होंने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा की शहादत ने शहीद भगत सिंह जैसे कई और नौजवानों को आज़ादी के आंदोलन में हिस्सा लेने और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश निवासी इस शहीद के उस महान बलिदान के सदा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार पंजाब सरकार ने शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले उनके छह अन्य साथियों शहीद विष्णु गणेश पिंगले ( पुणे, महाराष्ट्र), शहीद जगत सिंह ( तरन तारन), शहीद हरनाम सिंह सियालकोटी (सियालकोट, पाकिस्तान), शहीद बख्शीश सिंह (अमृतसर), शहीद सुरैण सिंह वड्डा (अमृतसर) और शहीद सुरैण सिंह छोटा (अमृतसर) को भी याद किया है।

इस मौके पर डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य सिविल एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
——————-

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

by Navjot
November 15, 2026
0

  ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਿਆਸੀ ਘਟਨਾਕ੍ਰਮ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ...

Most Popular

PM Modi ਦੇ ਗੁਜਰਾਤ ਦੌਰੇ ਦਾ ਦੂਜਾ ਦਿਨ, 14 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਦੇਣਗੇ ਸੌਗਾਤ

PM Modi ਦੇ ਗੁਜਰਾਤ ਦੌਰੇ ਦਾ ਦੂਜਾ ਦਿਨ, 14 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਦੇਣਗੇ ਸੌਗਾਤ

by Ranjit Singh
2 weeks ago
0

PM Modi ਦੇ ਗੁਜਰਾਤ ਦੌਰੇ ਦਾ ਦੂਜਾ ਦਿਨ, 14 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਦੇਣਗੇ ਸੌਗਾਤ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 31...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 