
पंजाब द्वारा चंडीगढ़ को लेकर प्रस्ताव पास करने को लेकर हरियाणा की राजनीति मे आया उबाल
पूर्व सीएम हुड्डा और सुरजेवाला ने कहा कुछ ऐसा
पंजाब और हरियाणा आये आमने सामने
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ को लेकर प्रस्ताव पास करने को लेकर हरियाणा की राजनीति मे उबाल आ गया है। हरियाणा चंडीगढ़ के मुद्दे पर पंजाब के सामने आ गया है और चंडीगढ़ पर अपने भी हक का धुआँधार ऐलान कर रहा है हरियाणा की तरफ से पंजाब के इस प्रस्ताव का विरोध हो रहा है आलम यह है कि कांग्रेस के ही नेता आमने-सामने आ गए हैं यानि पंजाब में जहां कांग्रेस के नेता प्रस्ताव के साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं हरियाणा में कांग्रेस के नेता प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने इस पूरे मसले पर कहा- चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी थी, है और रहेगी। चंडीगढ़ को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का प्रस्ताव आपत्तिजनक है आम आदमी पार्टी बेवजह दोनों राज्यों के भाईचारे में दरार डालना चाहती है। हरियाणा सरकार फौरन सर्वदलीय बैठक बुलाए और प्रदेश के हकों की मजबूती से पैरवी करे। हुड्डा ने आगे कहा कि अगर पंजाब सरकार राज्य के मसलों पर बात करना चाहती है तो सबसे पहले स्ङ्घरु पर स्ष्ट के फैसले को लागू करे।
इधर, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बयान देते हुए कहा – सस्ती लोकप्रियता हासिल करने व अख़बार की खबर बनाने के लिए भगवंत मान जी बे सिर पैर के प्रस्ताव पारित कर रहे हैं। चंडीगढ़ हरियाणा व पंजाब की राजधानी है। हरियाणा का अधिकार कोई नहीं छीन सकता। सच यही है। पंजाब विधानसभा का प्रस्ताव कागज़़ का एक टुकड़ा है, जिसके कोई मायने नहीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि चंडीगढ़ दोनों राज्यों हरियाणा और पंजाब की राजधानी है और रहेगी भी। दोनों राज्यों के बीच केवल चंडीगढ़ का ही मसला नहीं है, बल्कि कई मुद्दे हैं।























