
पंजाब जीतने के बाद अब हम हिमाचल जीतेगें: सत्येंंद्र जैन
पढिये हिमाचल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता)सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब जीता, अब हिमाचल की बारी! हम हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से दुखी हो चुकी है, । जैन ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम जनता का सहयोग मिला है। हिमाचल में भी मिलेगा जैसे पंजाब में जीत दर्ज़ कराई है वैसे ही हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज़ कराएंगे। जैन ने आगे कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था यहां खराब स्थिति में है जिसे आम आदमी पार्टी ही ठीक कर सकती है





















