
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी मेनिफेस्टो
चंडीगढ़, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होना है और आज पंजाब कांग्रेस मेनिफेस्टो जारी करेगी। इसमें नवजोत सिद्धू के पंजाब मॉडल की छाप दिखेगी। चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, सीएम चरणजीत चन्नी, मेनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी इसे जारी करेंगे।






















