
पीएम मोदी 18 विधान सभा क्षेत्रों को करेंगे संबोधित
चंडीगढ़, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज पीएम मोदी अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे. अपनी रैली में, मोदी लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्रों में पडऩे वाले 18 विधानसभा सीटों के लोगों को संबोधित करेंगे.भारतीय जनता पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसने इसके लिए सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई है. करीब 50,000 लोगों के मोदी का भाषण देखने की उम्मीद है.





















