
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग का बडा एक्शन, 2 सीनियर कांग्रेस नेताओं को किया सस्पेंड
जैतो,28 जनवरी( रघुनंदन पराशर ): पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग ने एक लिखित आदेश जारी कर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता महेश इंद्र सिंह निहाल सिंह वाला को पार्टी की प्राथमिकता सदस्ता से सस्पेंड कर दिया गया है। उनको तुरंत प्रभाव से पदो और पंजाब कांग्रेस कमेटी के डैली से भी हटा दिया गया है।
महेश इंद्र सिंह निहाल सिंह वाला पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के करीबियों में मानें जाते हैं।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह को भी कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। धर्मपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड किया गया है।
वहीं महेश इंदर सिंह निहाल सिंह वाला को पार्टी के प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड, पार्टी पदल व पंजाब प्रदेश कमेटी के डैलीगेट से भी हटा दिया गया है। इस बीच एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अन्य सरगर्म कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस फैसले से पार्टी कमजोर होगी। यदि किसी नेता के साथ मनमुटाव हो भी जाए तो उसे बैठकर हल किया जा सकता है। वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निकालने से पार्टी कमजोर होगी।






















