
पंजाब के होशियारपुर जिले मे इंसानियत हुई शर्मसार
6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना आई सामने
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) देश मे मासूम बच्चियों के साथ लगातार दरिंदगी की घटनाएं खत्म होने का नाम नही ले रही है। ताजा मामल पंजाब के होशियारपुर से है जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है होशियारपुर के गांव में चार किशोरों ने पिछले एक साल में छह साल की एक बच्ची के साथ कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया. यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि चारों लडक़ों के खिलाफ सदर थाने में पोक्सो अधिनियम सहित कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन संदिग्धों को यहां किशोर गृह भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है उसको पकडने के लिए पुलिस की तरफ से छापेमारी की कार्रवाई जारी है।























