
पंजाब के होशियापुर जिले मे पुलिस व बदमाशों के बीच बडी मुठभेड़
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियरापुर जिले में फिर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर जिले के चब्बेवाल में पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस द्वारा फायरिंग के दौरान 3 बदमाशों के गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गए, उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पातल भर्ती करवाया गया है।























