
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम रिलीफ फंड मे एक महीने की तनख्वाह देने का किया ऐलान
चंडीगढ़, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे गत दिनो हुई भंयकर बारिश के बाद से अब तक हालात सामान्य नही हो रहे है पंजाब के कई जिलो मे बाढ से हजारो घर डूबे हुए है इसी बीच पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी एक महीने की तनख्वाह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम रिलीफ फंड में देंगे। बाढ़ के बाद महामारी ना फैले इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिला हैडक्वाटरों का दौरा शुरू किया। वह फि़लहाल मोहाली जिला हैडक्वाटर का दौरा करने पहुंचे है।























