
पंजाब के सीएम भगवंत मान हुए 50 वर्ष के
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई हस्तियों ने सीएम मान को दी जन्मदिन की बधाई
पत्नी डा. गुरप्रीत ने उनको अनोखें अंदाज़ में बर्थडे किया विश
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 50 वर्ष के हा गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई हस्तियों ने उनको बधाई भी दी। आपको बता दें कि अपने जन्मदिन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पने पैतृक गांव सतौज में रहेंगे। इस दौरान वह गांव के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के मौके पर आज उनकी पत्नी गुरप्रीत ने उनको अनोखें अंदाज़ में बर्थडे विश किया है। उन्होंने ट्वीट शेयर कर कहा कि जन्मदिन मुबारक हो, मान साहब। पंजाब की सेवा के प्रति आपका अटूट समर्पण मेरे दिल को गर्व से भर देता है। आपकी पत्नी के रूप में, मैं जानती हूं कि आपकी सबसे बड़ी खुशी लोगों की सेवा करने में है। आप सभी पंजाबियों के लिए खुशियाँ और समृद्धि लाते रहें।
https://twitter.com/PBGurpreetKaur/status/1714094782887477415?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1714094782887477415%7Ctwgr%5E4a4cbda3b57f527c7e39f3394105c35f81aed29c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdainiksaveratimes.com%2Fpunjab%2Fwife-gurpreet-kaur-wished-cm-mann-on-his-birthday-in-a-unique-way%2F























