
पंजाब के संगरूर जिले मे दर्दनाक हादसा: करंट लगने से दो भाईयो की मौत!
पूरे इलाके मे शोक की लहर
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के संगरूर जिले मे आज बेहद ही र्दनाक हादसा हुआ है. यहां खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से दो भाइयों की मौत हो गई है. छोटे भाई बल्ला राम की उम्र 23 साल और बड़े भाई विक्की शर्मा की उम्र 28 साल थी। जिस कारण इलाके मे शोक की लहर फैल गई है। हर किसी के आंखो मे आंसू बह रहे थे। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवार में एक बुजुर्ग मां, एक छोटा भाई और विक्की शर्मा की पत्नी हैं। पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोनों भाइयों का पोस्टमॉर्टम भी किया जा रहा है.
जानकारी अनुसार घटना संगरूर जिले के फेलेरा गांव की है. इलाके में बारिश हो रही थी और उसके बाद दोनों भाई फसल की जांच के लिए अपने खेत में चले गए। छोटे भाई बल्ला राम ने बिजली के पोल को छुआ और करंट लग गया। बड़े भाई विक्की शर्मा ने अपने छोटे भाई को करंट लगते देखा तो उसे बचाने की कोशिश की और भाई को पकड़ लिया और करंट लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई.
बता दें कि इन दोनों भाइयों के पिता मिठू राम की पहले ही मौत हो चुकी है और दोनों मृतक भाइयों के विक्की शर्मा की शादी हो चुकी थी लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी. छोटे भाई बल्ला राम की अभी शादी नहीं हुई थी।






















