
पंजाब के शहर लुधियाना से बडी खबर
अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड मे हथियारों से युवक की निर्मम हत्या
अस्पताल में मचा हडक़ंप
चंडीगढ़, 15 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब के शहर लुधियाना से बडी खबर आ रही है कि जहां सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तेजधार हथियार से वार कर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात से अस्पताल में हडक़ंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान शवन कुमार (15) के रूप में हुई है। शवन अपने भाई सुमित के साथ सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया था।






















