
पंजाब के लुधियाना मे विवाहिता की मौत से मामला गर्माया
पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब के लुधियाना जिले मे 2 साल पहले आशा नाम की विवाहित की शादी मनीष कुमार से हुई थी लेकिन आज विवाहित आशा का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मृतका आशा के पिता चंद्रपाल सिंह पुत्र सौदागर सिंह वासी डाबा कॉलोनी के ब्रयानों के आधार पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता का गला घोंटकर हत्या की धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने आरोपी पति मनीष पर हत्या की धारा 302 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी लडक़ी की शादी आरोपी मनीष कुमार के साथ 2 साल पहले हुई थी। इस दरम्यान उनमें कोई बच्चा नहीं हुआ था और उसके ससुराल वाले मेरी लडक़ी को बच्चा न होने के लगातार ताने मारते थे। थाना शिमलापुरी के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मनीष के विरुद्ध हत्या करने का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।





















