
पंजाब के लुधियाना जिले मे कोहरे का भीषण कहर, एक साथ टकराईं 25 गाडिय़ां
चंडीगढ,25 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे कोहरे का कहर शुरू हो गया है आज सुबह खन्ना में नेशनल हाईवे पर धुंध के बीच बड़ा हादसा हुआ। यहां स्कूली बच्चों की बस समेत 25 से 30 गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। लोगों ने नेशनल हाईवे के बीच खड़े होकर शोर मचाया और दूसरे लोगों को हादसे का शिकार होने से बचाया। एक ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह जालंधर से शीशा भर कर आ रहा था, तभी कोहरे के कारण एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक पलट गया। खन्ना के ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि जीटी रोड पर जाम लग गया है और इसे खुलवाने की कोशिश की जा रही है।
कोहरे के कारण खन्ना में शनिवार को 20 से 25 गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। इससे लाखों का नुकसान हो गया। वहीं जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। हादसा खन्ना के नजदीक कस्बे दहेरू में कोहरे के कारण हुआ। लुधियाना की तरफ से आ रही गाडिय़ां आपस में टकरा गईं।
खन्ना के ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि जीटी रोड पर जाम लग गया है और इसे खुलवाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही जीटी रोड पर जाम खुलवा दिया जाएगा। हादसे में पांच से छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।























