
पंजाब के लुधियाना जिले के सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन ने नया सैंपल पेपर जारी
चंडीगढ, 11 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन ने नया सैंपल पेपर जारी किया है। अब 10वीं में 50 क्षमता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। 12वीं में इसकी संख्या 40 होगी। इसी सैंपल पेपर के आधार पर वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा होगी।
बता दें कि बोर्ड ने एक सैंपल पेपर पहले भी जारी किया था जो पुराने प्रश्न पत्र के पाठ्यक्रम पर आधारित था लेकिन अब उसमें बदलाव कर दिया गया है। वर्ष 2023 में 10वीं में 30 प्रतिशत और 12वीं में 20 प्रतिशत क्षमता आधारित प्रश्न पूछे गए थे। वहीं वर्ष 2024 में क्षमता आधारित प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है।























