
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने की ‘एट होम’ की मेजबानी
चंडीगढ़, 16 अगस्तःपंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को पंजाब राजभवन में आयोजित ‘एट होम’ समारोहम में पंजाब और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिकों के एक बड़े समूह की मेजबानी की।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे राज्यपाल के समारोह स्थल पर पहुंचने के साथ हुई। इस दौरान पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान के साथ राज्यपाल का औपचारिक स्वागत किया।
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पंजाब राजभवन को बहुत ही आकर्षक और शानदार ढंग से सजाया गया था जहां समाज के विभिन्न क्षेत्रों व वर्गों से आमंत्रित प्रतिष्ठित लोग एकत्रित हुए। इस दौरान राज्यपाल ने उपस्थित अतिथियों का अभिनन्दन किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। खराब मौसम के बावजूद ‘एट होम’ समारोह में बहुत बड़ी संख्या में गणमान्यों की उपस्थिति देखने को मिली।
समारोह में उपस्थित अतिथियों में राज्यपाल हरियाणा, श्री भंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री हरियाणा, श्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री पंजाब, श्री भगवंत मान, श्री राघव चड्ढा, सांसद, श्रीमती सरबजीत कौर, मेयर, श्री अनूप गुप्ता, डिप्टी मेयर, पंजाब कैबिनेट के मंत्रीगण, पंजाब और चंडीगढ़ के वरिष्ठ नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों सहित मुख्य सचिव, पंजाब श्री वी.के. जंजुआ, राज्यपाल के प्रधान सचिव, श्री जेएम बालामुरुगन, प्रशासक यू.टी. के सलाहकार, श्री धर्मपाल, डीजीपी पंजाब, श्री गौरव यादव, डीजीपी, चंडीगढ़, श्री परवीर रंजन आदि शामिल थे।
समारोह में पश्चिमी कमान, चंडीमंदिर के अधिकारियों की उपस्थिति भी देखने को मिली। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतयों, विभिन्न बोर्डों, निगमों और अकादमियों के अध्यक्षों सहित कई शिक्षाविद और बुद्धिजीवी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित अन्य गणमान्यों में श्री सत्यपाल जैन, एडीशनल सॉलिसिटर अटॉर्नी जनरल, भारत सरकार, श्रीमती हरिंदर कौर, क्षेत्रीय निदेशक, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय एनएसएस, श्री फुरकान खान, निदेशक एनजेडसीसी, श्री अरुण सूद, अध्यक्ष, भाजपा, चंडीगढ़ और श्री संजय टंडन, पूर्व अध्यक्ष, भाजपा, चंडीगढ़ उपस्थित थे।





















