पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा …
एक दिन पहले हुई थी अमित शाह से मुलाकात
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा देने का कारण निजी बताया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह इस्तीफा दिया है।
अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है- ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करेंइसके पहले बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के कई मामलों में मतभेद रहे हैं। इन सबके बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
























