
पंजाब के राज्यपाल द्वारा लोगों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
चंडीगढ़,4 अक्तूबरः पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दशहरे के इस पावन व खुशी के मौके पर, मुझे पंजाब और चंडीगढ़ के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बहुत खुशी हो रही है।
उन्होंने कहा कि दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जो हमें याद दिलाता है कि सदाचार, अच्छाई और धार्मिकता के मार्ग पर चलने वाले हमेशा विजयी होते हैं।
राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस साल का दशहरा हम सभी को भगवान श्री राम जी द्वारा दर्शाए सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर हर प्रकार की चुनौतियों व विपत्तियों का डटकर सामना करें तथा अपने प्रदेश और यहां के लोगों के सर्वांगीण विकास व कल्याण की दिशा में आगे बढ़ें।
ईश्वर करे कि करुणा, प्रेम और भाईचारे की ताकत हमें बांटने की कोशिश करने वाली सभी अनैतिक शक्तियों का नाश करे।





















