पंजाब के राज्यपाल द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं
चंडीगढ़,18 अगस्त ( विश्व वार्ता) मैं श्रीकृष्ण जयंती के शुभ अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत सुनिश्चित करने के लिए इस धरती पर भगवान श्री कृष्ण जी के अवतार के आगमन का प्रतीक है। भगवान ने श्री कृष्ण का अवतार लेकर संसार भर में व्याप्त बुरी ताकतों को परास्त कर उन पर विजय प्राप्त की और भगवद गीता में मौजूद अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मानवता के लिए आगे का मार्ग दिखाया।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी अपने जीवन में सदाचार और अच्छाई बनाए रखने का संकल्प लें। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि यह त्यौहार सभी के जीवन में शांति, सौहार्द, सद्भाव, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।






















