पंजाब के राज्यपाल द्वारा लोगों को होली की बधाई
चंडीगढ़, 17 मार्च(विश्व वार्ता) पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने होली के पावन अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, ‘‘होली का त्योहार वसंत ऋतु के आगमन के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिस प्रकार वसंत ऋतु का आगमन वातावरण को रहस्यमय आकर्षण और सुगंध से भर देता है, उसी तरह रंगों का यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को मजबूत करे और लोगों के जीवन में नई सफलताएं, नई खुशीयां और नई आशाएं लेकर आए।’’
राज्यपाल ने लोगों से अपील की कि वे होली के इस त्योहार को सौहार्द, आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की सच्ची भावना के साथ मनाएं।





















