
पंजाब के युवक की फिर विदेश मे हत्या, परिवार मे मचा हाहाकार
दो महीने बाद होनी थी शादी
चंडीगढ़, 19 नवंबर (विश्ववार्ता) विदेश से एक बार फिर दुखदाई खबर सामने आ रही है पंजाब के जालंधर के युवक की विदेश में हत्या करने से परिवार मे चीख पुकार मच गई है। जानकारी अनुसार रणजीत सिंह उर्फ राणा की फिलीपींस में हथियार से लैस कुछ लोगों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी।
जानकारी देते हुए मृतक के चाचा जोगा सिंह डोल प्रधान रोटरी क्लब लोहियां ने बताया कि उस के भतीजे रणजीत राणा पुत्र रेशम सिंह उम्र 33 वर्ष जो आज सुबह अपने शहर सैनब्लो से पास के कस्बे चाओ में एक दुकान पर काम करने के लिए पहुंचा तो अचानक पीछे से आए दो लोगों ने गोली चला दी। गोली रणजीत राणा की पीठ में लगी और सीने से पार कर गई, जिससे रणजीत राणा गंभीर रूप से घायल हालत में वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हत्यारों ने मौके से कोई लूटपाट नहीं की, जिस से लग रहा है कि उनका इरादा रणजीत राणा को मारने का ही था। केवल यही था, रणजीत राणा को मारने था।





















