
पंजाब के मोहाली जिले मे खुद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ट्रैक्टर चलाकर अवैध कब्जे से मुक्त कराया
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता मे आई है तब से लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसी बीच आज चंडीगढ़ से सटे मोहाली के डेराबस्सी के गांव सुंद्रां में पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 100 एकड़ जमीन पर ट्रैक्टर चला कर अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। उन्होंने इस जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई है। उन्होंने जमीन खाली कराकर पंचायत के हवाले कर दी है। जिससे पंचायत की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।























