
पंजाब के मोहाली जिले मे उधार के पैसे मांगने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज इंसान इस कदर हैवानियत पर उतर आया हेै उसके अंदर इंसानियत नाम की चीज नही रही है। ताजा मामला पंजाब के मोहाली जिले का है जहां एक युवक को दोस्त से 1000 रुपये की उधारी मांगना भारी पड़ गया। इससे खफा दोस्त ने युवक के गले में चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया।
थाना फेज-एक की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला गांव मोहाली का है। अशोक कुमार, जांच अधिकारी ने बताया कि रोहित ने हमला कर अनिल की जान ली है। अनिल के भाई के मुताबिक उधार के एक हजार रुपये मांगने पर हमला किया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने पर पूरे मामले का खुलासा होगा।





















