
पंजाब के मोगा नगर निगम पर आम आदमी पार्टी का कब्जा
बलजीत सिंह चन्नी बने मोगा के नए मेयर
चंडीगढ़, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के मोगा नगर निगम पर भी आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। बलजीत सिंह चन्नी मोगा के नए मेयर बन गए हैं। कुल 50 पार्षदों वाले मोगा नगर निगम में 42 ने बलजीत सिंह चन्नी का समर्थन किया। वोटिंग के दौरान 8 पार्षद गैर हाजिर रहे।
इसमें 50 वॉर्ड के पार्षद के साथ साथ मोगा से विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और जिले के सारे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।























