चंडीगढ़, 20 अप्रैल:कोरोना वायरस महामारी के कारण पंजाब की आर्थिकता को हो रहे नुकसान के मद्देनजऱ मुख्य सचिव स. करन अवतार सिंह की अपील पर मुख्य सूचना आयुक्त और पंजाब राज्य सूचना आयोग (पीएसआईसी) के राज्य सूचना आयुक्तों ने अगले तीन महीने (अप्रैल, 2020 से) के लिए अपने मूल वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में देने का फ़ैसला किया है।
पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे यत्नों का समर्थन करने और उभरते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के कारण पैदा हुई चुनौतियों से निपटने हेतु सभी उपलब्ध स्रोतों का सही ढग़ से प्रयोग करने के मद्देनजऱ सीआईसी और सभी एसआईसीज़ द्वारा स्वैच्छा से इस फ़ैसले के प्रति सहमति अभिव्यक्त की गई।
————–