
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सिविल सचिवालय में अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग के बाद सी.एम. मान ने ट्वीट किया है। पंजाब सीएम मान ने ट्वीट कर कहा कि आज उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और यूनिवर्सिटी में गल्र्स हॉस्टल के नवीनीकरण और लडक़ों के लिए एक नए हॉस्टल के निर्माण पर चर्चा की गई।हम चाहते हैं कि हमारे बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलें। साथ ही पंजाब सरकार हमारी विरासत पीयू के लिए हर तरह की मदद के लिए तैयार है।
























