
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लिया बड़ा फैसला
उद्योग को लेकर व्यापारियों से मांगे सुझाव, पंजाब सरकार द्वारा व्हट्सएप नंबर व ई-मेल जारी
पंजाब के CM भगवंत मान ने प्रदेश में इंडस्ट्रियल क्षेत्र के विकास और उद्योगपतियों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे है। उन्होंने एक वॉट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी जारी किया है, जिस पर उद्योगपति और अन्य लोग पंजाब सरकार को अपने सुझाव दे सकते हैं। कोई भी व्यापारी वर्ग या अन्य व्यक्ति वॉट्सऐप नंबर 81948-91948 या ईमेल आईडी punjabconsultation@gmail.com पर अपना सुझाव दे सकता है।
सी.एम. मान ने कहा कि उद्योग को उत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पंजाब को रंगला बनाने के लिए सरकार एक और पहल करने जा रही है। पंजाब को जल्द ही उद्योग के मामले में नंबर-1 बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता के सुझावों से काम कर रही है।























