
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्मचारियों को दिया नववर्ष का बडा तोहफा
डीए मे बढोतरी को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन
चंडीगढ, 20 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को नए साल पर भगवंत मान सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार द्वारा कर्मचारियों को डी.ए. में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा पिछले दिनों कर्मचारियों के डी. ए. में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था, जिसके बाद डी.ए. 34 से 38 फीसदी हो गया, जो 1 दिसंबर 2023 से लागू होगा। ऐसे में जनवरी के वेतन के साथ कर्मचारियों को एक महीने का एरियर भी मिलेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पिछले दिनों खुशखबरी सांझा की गई थी कि कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे है। डी.ए. में 4 फीसदी की बढ़ौतरी की जा रही है, जो कि 1 दिसंबर, 2023 सा लागू मानी जाएगी। इस संबंधित आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
























