
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज करेगेे अमृतसर जिले का दौरा
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर का दौरा करने जा रहे हैं, जहां पर वहां एक समागम में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान वार हीरोज़ मैमोरियल और अजायब घर का दौरा करेंगे तथा कारगिल विजय दिवस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समागम के बाद सी.एम. मान की जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ अहम बैठक भी करेंगे।





















