
पंजाब के मलेरकोटला जिले में 29 जुलाई को सरकारी छुट्टी की घोषणा, पढिये क्या है वजह
डी.सी. संयम अग्रवाल ने जारी किए आदेश
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मलेरकोटला जिले में 29 जुलाई को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। डी.सी. संयम अग्रवाल ने ये आदेश जारी किए हैं। यह छुट्टी मुहर्रम के चलते घोषित की गई है। आदेश में उन्होंने कहा है कि इस दिन मालेरकोटला में सभी सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों के अलावा निजी स्कूल, बैंक, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। डी.सी की ओर से जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि ये आदेश उन शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, बोर्ड स्कूलों और कॉलेजों आदि में लागू नहीं होंगे जहां परीक्षाएं चल रही हैं।





















