
पंजाब के बहुचर्चित इस्सेवाल में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले से जुडी बडी खबर
अदालत ने सभी आरोपियों को दिया दोषी करार
पढिये क्या था मामला
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्व वार्ता) लुधियाना के बहुचर्चित इस्सेवाल में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने बडा फैसला सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने सभी आरोपियों को सजा सुनाए जाने के लिए अगली तारीख 4 मार्च तय की है।
पढिये क्या था मामला
गौरतलब है कि नौ फरवरी 2019 की रात आठ बजे अपने दोस्त के साथ चॉकलेट डे सेलिब्रेट करने कार से घूमने निकली पीडि़ता और उसके दोस्त को अगवा कर लिया गया था। लुधियाना के पॉश इलाके साउथ सिटी के समीप नहर किनारे जा रही पीडि़ता और उसके दोस्त की कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर आरोपियों ने उन्हें रोक कर आरोपी उन्हें पिस्तौल के बल पर इस्सेवाल गांव के समीप आरोपी पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों ने उन्हें छोडऩे के लिए दो लाख रुपये फिरौती मांगी थी लेकिन मांग पूरी ना होता देख आरोपी उन्हें वहीं छोड़ फरार हो गए थे।























