
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले के बाद रेड अलर्ट जारी
दो हमलावर थे, सोते हुए जवानों पर बरसाईं गोलियां: चश्मदीद
मिलिट्री एरिया के स्कूल आज भी बंद
देर रात तक मिलिट्री और पुलिस के उच्चाधिकारियों की हुई बैठक
आज शहीद जवानों के शवों जाएंगे उनके गांव
चंडीगढ़ 13 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब के बंठिडा जिले मे बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में सेना के 4 जवानों को गोलियां मारने वाले 2 संदिग्ध हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनका सुराग लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। दूसरी तरफ घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट जारी है। मिलिट्री एरिया के स्कूल आज भी बंद कर दिए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की मेस में कल तडक़े 4.35 में फायरिंग हुई। शूटर अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग वाली जगह से.गह से भागने में कामयाब रहे. जिन जवानों की इस हमले में मौत हुई वो 80 मीडियम रेजिमेंट के थे. वैसे इस हमले को आतंकी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।
देर रात चारों जवानों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। उनके सीने गोलियों से छलनी थे। आज जवानों के शवों को उनके गांव भेज दिया जाएगा। हालांकि, देर रात तक मिलिट्री और पुलिस के उच्चाधिकारियों की बैठक भी जारी रही। अधिकारियों के मुताबिक, गोलियां चलाने वाले फौज की वर्दी में नहीं थे। उन्होंने सादे कपड़े पहन रखे थे।





















